चंपावत के युवा होनहार खिलाड़ी गर्व जोशी का चयन अंडर-19 उत्तराखंड क्रिकेट टीम के लिए हुआ
चंपावत के युवा क्रिकेटर गर्व जोशी का अंडर-19 उत्तराखंड टीम में चयन
चंपावत। जिले के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी गर्व जोशी का चयन अंडर-19 उत्तराखंड क्रिकेट टीम के लिए किया गया है। गर्व जोशी, जो चंपावत क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से खेलते हैं, ने कक्षा पांचवीं से क्रिकेट में बैटिंग शुरू की थी। उनकी इस उपलब्धि पर चंपावत क्रिकेट एसोसिएशन और क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।गर्व जोशी मूल रूप से लोहाघाट कोली ढेक के निवासी हैं और वर्तमान में कनल गांव, चंपावत में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पिता धीरज जोशी स्वजल में तकनीकी सहायक हैं, जबकि माता भावना जोशी गृहिणी हैं। इससे पहले गर्व ने अंडर-14 उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है।गर्व ने अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग चंपावत के गौरलचौड़ मैदान और डीपीएस रूद्रपुर में प्राप्त की है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर चंपावत क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नीरज वर्मा, कुलदीप वर्मा, सनी वर्मा, भीम तड़ागी, सूरज प्रहरी, उनके कोच उप निरीक्षक प्रेम चढ़्ढा, नितिन, शैलेंद्र सिंह, कुणाल कुमार समेत सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी व सौरभ साह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।चंपावत में युवा क्रिकेटरों के प्रति इस सफलता को प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है, और गर्व जोशी को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार