September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार लाखों की वसूली

Dukan Ad
Dukan Ad

जनपद चंपावत में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार लाखों की वसूली

चंपावत। साइबर अपराध के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद चंपावत में कुशल सुरागरसी पतारसी कर साइबर फ्रॉड करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो अन्य अभियुक्तों को नोटिस तामील कर जवाबदेही तय की गई है, जबकि एक शिकायतकर्ता को ₹ 1,51,118 रुपये भी वापस कराए गए हैं।पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेश व पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई थाना लोहाघाट में दर्ज FIR नंबर 30/2025 एवं 17/2025 U/S 318(4) BNS के तहत की गई। FIR नंबर 30/2025 में ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 5 लाख रुपये की ठगी का खुलासा किया गया। साइबर सेल और सर्विलांस सेल की मदद से मिले वीडियो फुटेज एवं अन्य सबूतों के आधार पर मेराज आलम नामक अभियुक्त को कोलकाता के थाना एकबालपुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं, सुमित हंसदा को कोलकाता के थाना एंटली में नोटिस तामील कराया गया।दूसरी शिकायत में FIR नंबर 17/2025 के तहत संदिग्ध एचडीएफसी बैंक खाते के धारक आकाश मिश्रा को नोटिस तामील कराते हुए ₹ 1,51,118 रुपये वापस कराए गए। गिरफ्तार आरोपी को जल्द ही माननीय न्यायालय चंपावत में पेश किया जाएगा।इस कार्यवाही में पुलिस टीम के कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिनमें प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, मनीष खत्री, कुन्दन सिंह बोरा, हरीश प्रसाद समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं।जनपद में बढ़ते साइबर अपराध पर पुलिस की यह सख्त कार्रवाई नागरिकों के लिए राहत की खबर है और साइबर अपराधियों के लिए सख्त संदेश भी।

शेयर करे