दुकान की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार, SOG ने आरोपी को दबोचा
बनबसा के मीना बाजार में छापेमारी, भारी मात्रा में नशीली दवाइयां और भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामद
चम्पावत। ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। SOG चम्पावत और थाना बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम ने बनबसा के मीना बाजार क्षेत्र में बैग बिक्री एवं रिपेयरिंग की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाइयां बरामद कीं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश और क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में 8 सितंबर को SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दुकान में छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान से विभिन्न प्रकार की नशीली दवाइयां, नेपाली मुद्रा 30,700 रुपये और भारतीय मुद्रा 9,060 रुपये बरामद हुई।
यह हुई बरामदगी
– Alprazolam Tablets – 126
– प्रतिबंधित Capsules – 67
– Proxy SPAS Capsules – 1,323
– V+ V Care Capsules – 100
– Codeine Syrup – 10 शीशी
– नेपाली मुद्रा – 30,700 रुपये
– भारतीय मुद्रा – 9,060 रुपये
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बंटी सिंह पुत्र चिचेदर पाल, मूल निवासी इस्लामनगर, बदायूं (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी फागपुर, थाना बनबसा, चम्पावत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में FIR संख्या 68/2026 के तहत धारा 8/22/27 NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में थाना बनबसा में आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
पीलीभीत और बरेली से खरीदकर बनबसा में बेचता था
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशीली दवाइयां पीलीभीत और बरेली से खरीदकर बनबसा क्षेत्र में भारतीय और नेपाली नागरिकों को ऊंचे दामों पर बेचने की बात बताई है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े सप्लाई नेटवर्क, दवाइयों के स्रोत और कारोबार में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल तपेन्द्र जोशी, हेड कांस्टेबल नईम कुरैशी, हेड कांस्टेबल मो. नासिर, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, ललित कुमार, सूरज कुमार, उमेश राज और मनीष महरा शामिल रहे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशीली दवाइयों की तस्करी, बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना 1933 अथवा 112 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

More Stories
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे
चम्पावत की साहित्यिक विरासत को सहेजने की पहल, साहित्यकारों की जानकारी जुटाई जा रही
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी