September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चम्पावत की साहित्यिक विरासत को सहेजने की पहल, साहित्यकारों की जानकारी जुटाई जा रही

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत की साहित्यिक विरासत को सहेजने की पहल, साहित्यकारों की जानकारी जुटाई जा रही

लोहाघाट। जनपद चम्पावत की समृद्ध साहित्यिक विरासत को दस्तावेजी रूप देने के उद्देश्य से जिले के मूल निवासी साहित्यकारों की जानकारी जुटाने की पहल शुरू की गई है। इसके तहत वर्तमान में चम्पावत जिले में निवास कर रहे साहित्यकारों के साथ देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे मूल निवासी साहित्यकारों तथा दिवंगत साहित्यकारों का विवरण भी संकलित किया जाएगा।

इस पहल के तहत साहित्यकारों के नाम, मूल गांव अथवा निवास स्थान, संक्षिप्त परिचय तथा प्रकाशित पुस्तकों और अन्य साहित्यिक कृतियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए साहित्यकार स्वयं अथवा उनके परिजन, मित्र, परिचित या उनके बारे में जानकारी रखने वाले लोग सहयोग कर सकते हैं।

आयोजक भगवत प्रसाद पाण्डेय निवासी पाटन-पाटनी, लोहाघाट ने बताया कि एकत्रित जानकारी का उपयोग चम्पावत की साहित्यिक परंपरा को संरक्षित करने, उसका प्रामाणिक अभिलेखीकरण करने और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि जनपद के अधिक से अधिक साहित्यकारों और उनके परिजनों तक यह सूचना पहुंचाएं और उपलब्ध जानकारी साझा करें।

जानकारी भेजने के माध्यम:
व्हाट्सएप: 9458130723
ई-मेल: bhagwatpandeylgt@gmail.com

शेयर करे