September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी

Dukan Ad
Dukan Ad

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुरानी पेंशन राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) की जिला इकाई की बैठक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता की अध्यक्षता और जिला सचिव प्रकाश सिंह तड़ागी के संचालन में हुई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है और इसकी बहाली के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 13 सितंबर 2026 को देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय घेराव एवं पेंशन महारैली प्रस्तावित है। इसमें चम्पावत जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।
जिला कार्यकारिणी ने महारैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने विभागों से अधिक से अधिक कार्मिकों को देहरादून पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
इस दौरान नागेंद्र जोशी, उत्तम फर्तियाल, कैलाश फर्तियाल, विनोद कुमार, जीवन ओली, संजय कुमार, किशोर पंगरिया, अमित कुमार, उमेश जोशी, कविंद्र तड़ागी, हरि विनोद पंत, भूपेश जोशी, दीपक चौड़ाकोटी, सुरेश भट्ट, शिवांश वर्मा, रामप्रसाद कालाकोटी, कुंदन सिंह महर, प्रदीप ढेक, कीर्ति भट्ट, शिवम वर्मा, मिंटू राणा समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करे