स्कूटी रपटने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल
चंपावत, 8 सितंबर 2026। तहसील चंपावत के ग्राम वैला के समीप मंगलवार शाम स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शाम करीब 6:10 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मछियाड़ निवासी रहीश सिंह भंडारी (35) अपनी पत्नी मंजू देवी (30) के साथ स्कूटी संख्या DL45DV0396 से खटोली से मछियाड़ की ओर जा रहे थे। ग्राम वैला के समीप अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई और सड़क किनारे बने स्कवर में जा गिरी। हादसे में मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक वैला और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृतका के शव को आवश्यक पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल चंपावत की मोर्चरी भेजा गया।
वहीं, हादसे में घायल रहीश सिंह भंडारी को तत्काल जिला चिकित्सालय चंपावत पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

More Stories
गड़कोट के भेंट घाट में निःशुल्क पुस्तकालय का शुभारंभ युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की पहल
अस्पताल में रील अस्पताल में रील बनाने पर पुलिस सख्त, युवक का चालान
नेपाल बॉर्डर के पास पांच हजार का इनामी गैंगस्टर स्मैक के साथ गिरफ्तार