September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र

Dukan Ad
Dukan Ad

जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र

चंपावत। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जर्जर हो चुके पंचायत भवनों के स्थान पर नए भवनों के निर्माण की मांग उठी है। बाराकोट विकासखंड की शिरकुनी ग्राम पंचायत के प्रधान उमेश चंद्र ने पंचायती राज मंत्री को पत्र भेजकर संबंधित ग्राम पंचायतों में तत्काल पंचायत भवनों के निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है।

ग्राम प्रधान ने पत्र में बताया कि जनपद की कई ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन जीर्ण-शीर्ण हालत में पहुंच चुके हैं और मरम्मत योग्य भी नहीं रह गए हैं। ऐसे में पंचायत की बैठकों समेत अन्य आवश्यक कार्य कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों के दौरान भी इन भवनों की स्थिति परेशानी का कारण बन सकती है।

उन्होंने पंचायती राज मंत्री से संबंधित सूची के अनुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।

शेयर करे