13.85 करोड़ रुपये से बनेगा चम्पावत का नया तहसील भवन
एक ही छत के नीचे मिलेंगी राजस्व और शासकीय सेवाएं, कलेक्ट्रेट परिसर के समीप चल रहा निर्माण कार्य
चम्पावत, 22 अक्टूबर। जिला कलेक्ट्रेट परिसर के समीप 13.85 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक तहसील भवन का निर्माण किया जा रहा है। उत्तराखंड पेयजल निगम की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के साथ जल निकासी की बेहतर व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
नए तहसील भवन के बनने से राजस्व और अन्य शासकीय कार्यों के लिए आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोगों को भी विभिन्न कार्यों के लिए सुविधाजनक माहौल मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन से तहसील कार्यालय के कामकाज में तेजी आने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने की उम्मीद है।
निर्माण कार्य में जलभराव की समस्या से बचाव के लिए पुख्ता ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है। यह भवन जिले में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और आमजन को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

More Stories
मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों का धरना दूसरे दिन भी जारी, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार
4.91 करोड़ से संवरेगा 800 साल पुराना राजबुंगा किला