पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार
चम्पावत पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट पर की कार्रवाई
चम्पावत। गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को कोतवाली चम्पावत पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कैलाश राम पुत्र प्रहलाद राम, निवासी दूधौरी, चम्पावत को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध न्यायालय में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75, 11 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 7/8 से संबंधित मामला विचाराधीन है।
पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश कठायत, हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह बोरा और कांस्टेबल कमल नाथ शामिल रहे।
चम्पावत पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गैर-जमानती वारंटियों व वांछित आरोपितों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

More Stories
मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों का धरना दूसरे दिन भी जारी, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
13.85 करोड़ रुपये से बनेगा चम्पावत का नया तहसील भवन
4.91 करोड़ से संवरेगा 800 साल पुराना राजबुंगा किला