मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों का धरना दूसरे दिन भी जारी, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
चम्पावत, 22 अक्टूबर। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन की जनपदीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोचन कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन हिमांशु मुरारी ने किया।
धरने पर बैठे कार्मिकों ने सत्रांत लाभ के तहत कार्यरत शिक्षक को मूल तैनाती स्थल के लिए कार्यमुक्त नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही, स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पाटी में मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के विरोध में अशोभनीय नारेबाजी करने, कार्यालय के रसोईघर में ताला लगाने और सामान ले जाने के आरोपों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर रोष व्यक्त किया।
सभा में वक्ताओं ने एकमत होकर नियमों के विपरीत दिए गए सत्रांत लाभ के प्रकरण की जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने में मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला महामंत्री जीवन चंद्र ओली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, मिंटू सिंह राणा, कैलाश नाथ महंत, एलएम चतुर्वेदी, भूपेश देव, अशोक फर्त्याल, गौरव जुकरिया, लोकेश जोशी, नवीन चंद्र पुनेठा, विशाल बोहरा, रवींद्र सिंह, सोबन सिंह, ललित मोहन भट्ट, नवल कलाकोटि, विपिन जोशी, प्रकाश देव, सार्थक सक्सेना, इंद्रजीत सिंह, नवीन कुमार, गिरीश पांडे, पीयूष कुमार, सितांशु त्रिपाठी, भानु सती, विमला जोशी और मंजू तड़ागी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

More Stories
13.85 करोड़ रुपये से बनेगा चम्पावत का नया तहसील भवन
पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार
4.91 करोड़ से संवरेगा 800 साल पुराना राजबुंगा किला