टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा, दोनों घायलों को हल्द्वानी किया गया रेफर
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिपनटॉप के पास सोमवार शाम कार और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार, सात सितंबर की शाम टिपनटॉप के पास कार संख्या यूके-04 सीसी-9390 और कैंटर के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार जितेंद्र उर्फ दीपक (35) पुत्र राजकुमार और हरीश गुरुंग (40) पुत्र लक्ष्मण सिंह, दोनों निवासी खटीमा, घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आफताब आलम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभा जोशी ने बताया कि दोनों घायलों के सिर में चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता
जेई का स्थानांतरण रद होने पर भड़के ग्राम प्रधान, 50 से अधिक ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग