September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता

Dukan Ad
Dukan Ad

घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता

चंपावत, 7 सितंबर। घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डर की चपेट में आने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

बताया गया कि पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरकर सड़क किनारे खड़े वाहन संख्या UK05TA2878 के ऊपर जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

आपदा राहत नीति के मानकों के तहत एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने मृतक संदीप कुमार निवासी टिमटा, तहसील गंगोलीहाट के स्वजन को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

शेयर करे