June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जिला पत्रकार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट के पिता उदय राम भट्ट का निधन

चम्पावत जिला पत्रकार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट के पिता उदय राम भट्ट का निधन

चम्पावत जिला पत्रकार एसोसिएशन (CZPA) के कोषाध्यक्ष और अमर उजाला के जिला विज्ञापन प्रभारी दिनेश भट्ट के पिता उदय राम भट्ट पुत्र बेनीराम भट्ट का आज आकस्मिक निधन हो गया। 67 वर्षीय उदयराम
भट्ट ने आज 24 अप्रैल के पूर्वाह्न चम्पावत में अंतिम सांस ली
मूल रूप से कोट अमोड़ी के रहने वाले उदय राम भट्ट अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आज ही अमोड़ी के स्थानीय घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। उदय राम भट्ट के निधन पर जिले के राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री मुकेश महराना,श्याम नारायण पांडे, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पूर्व अध्यक्ष विजय वर्मा, CZPA के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र देवा, NUJ के जिलाध्यक्ष जगदीश राय, महामंत्री नवल जोशी सहित चम्पावत के तमाम मीडिया कर्मियों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसके अलावा राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, पत्रकार चंद्रशेखर जोशी, विनोद चतुर्वेदी, पंकज पाठक, सतीश जोशी सत्तू, गणेश दत्त पांडेय, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नवीन सिंह देउपा, योगेश जोशी, दिनेश पांडेय, गौरीशंकर पंत, बृजेश पांडे, सुरेश गड़कोटी, दीपक फुलेरा, बाबूलाल यादव,दिनेश खर्कवाल और भुवन पाटनी ने भी शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

शेयर करे