April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन, डीएम ने की प्रशंसा

संवाददाता लोहाघाट। नगर लोहाघाट में जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान जिले से कई कराटे खिलाड़ी लोहाघाट पहुंचे।

शुक्रवार को नगर लोहाघाट के युवा भवन में डीएम मनीष कुमार ने कराटे चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल भावना का सशक्त बनाने और आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण विधा मार्शल आर्ट के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से खेल का आयोजन किया गया।
कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्गों में विभाजित किया गया, जिससे सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय रहे। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, नैनीताल कराटे एसोसिएशन सचिव विरेन्द्र सिंह राठौर, बनबसा कोच बनबसा विजय रावत, जतिन जोशी, प्राची ओली, सुमित मेहरा, कृष्ण कांत, आयुष जोशी, सांची, अनामिका, भावना अधिकारी आदि रहे।

शेयर करे