विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताया
संवाददाता लोहाघाट। विधानसभा लोहाघाट में सीएम की ओर विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा प्रदेश मंत्री निर्मल महारा के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान उन्होंने मिठाई बांटकर सीएम धामी का आभार जताया।
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि सीएम ने रामलीला मैदान में कुमाऊंनी शैली में दर्शक दीर्घा स्टेंड का निर्माण, नगर क्षेत्र की सड़कों में कंक्रीट, नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों और कर्मचारियों को आवासीय भवन निर्माण, फोर्ती, कमलेख और पटनगांव को आदर्श ग्राम में विकसित करने, उपजिलाधिकारी कार्यालय का जीर्णोद्धार करने, लोहाघाट डाक बंगला व एनेक्सी भवन का जीर्णोद्धार, चौमेल व पुलहिंडोला में मिनी स्टेडियम निर्माण, लधियाघाटी में महाविद्यालय सहित गुमदेश में चौमू चौखाम बाबा मन्दि,खिलपती पोखरी दिगालीचौड़ में मां अखिलतारिणी मन्दिर,रमक में सूर्यदेव मन्दिर, मां भगवती झूमा मन्दिर,ग्राम पंचायत डुंगरी में प्राचीन शिव मन्दिर का सौन्दर्याकरण,मजपीपल के पौराणिक शिव मन्दिर सहित पाटी और बाराकोट के कई मंदिरों का सौदर्यीकरण और जीर्णोद्धार की स्वीकृति प्रदान की है। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, राजू गड़कोटी, भास्कर गड़कोटी, बलवंत गिरी आदि मौजूद रहे।

More Stories
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार
मुकेश महराना ने संभाला चाय परिषद उपाध्यक्ष का दायित्व, सीएम धामी और पूर्व सीएम कोश्यारी से लिया आशीर्वाद