शारदा घाट टनकपुर: जल पुलिस की तत्परता से 10 वर्षीय बालक की बची जान
संवाददाता टनकपुर। शारदा घाट पर स्नान के दौरान आज एक 10 वर्षीय बालक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर सहायता मांगी।
शारदा घाट पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने शोर सुनते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उनकी त्वरित और साहसिक कार्रवाई से बालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बालक को प्राथमिक उपचार देकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। समय रहते जल पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
परिजनों ने चम्पावत पुलिस को धन्यवाद दिया।

More Stories
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत
चार घंटे तक घायल को ढोते रहे ग्रामीण, साला-रज्यूड़ा तक आज तक नहीं पहुंची सड़क