April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

गल्लागांव रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को बाँधा

गल्लागांव रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को बाँधा
संवाददाता नवीन जोशी।
बाराकोट ब्लाक के गल्लागांव में रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। इस दौरान परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और यह रामलीला का मुख्य आकर्षण रहा। रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय जोशी की अध्यक्षता में रामलीला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय ने किया।
उन्होंने रामलीला आयोजक समिति के प्रयासों की सराहना की।राम के प्रत्राम के पात्र विनोद सिंह अधिकारी, लक्ष्मण -हिमांशु धौनी,सीता- मयंक बोहरा, विश्वामित्र- गलीप सिंह,रावण- नवीन जोशी,वाणासुर- चरन दत्त जोशी, परशुराम -राजेंद्र चतुर्वेदी रहे। संचालन शेखर तिवारी ने किया।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी,सचिन जोशी,राजू गडकोटी, भोला दत्त चतुर्वेदी,निर्मल ओली, नागेन्द्र जोशी रहे। इस दौरान आयोजक समिति शंकर सिंह बोहरा, मुकेश जोशी, योगेश ओली,दीपक सिंह तड़ागी, उमेश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक सिंह बोहरा, मंटू ओली,मयंक ओली,भैरव जोशी मौजूद रहे।

शेयर करे