September 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि

Dukan Ad
Dukan Ad

185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
संवाददाता चंपावत।

उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डागर ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन कार्यों में बीएलओ (BLO) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को उनके कार्य के एवज में मानदेय की धनराशि जारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत 81, बाराकोट क्षेत्र में 39 तथा पाटी क्षेत्र में 65 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां बीएलओ के रूप में कार्यरत रहीं, जिनका निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अहम योगदान है। इन सभी कार्यकर्तियों को ₹5000 प्रति कार्यकर्ता की दर से अतिरिक्त मानदेय प्रदान किया गया है।

इस प्रकार कुल 185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए ₹9,25,000 (नौ लाख पच्चीस हजार रुपये) की धनराशि निर्गत कर दी गई है। उक्त मानदेय भुगतान हेतु धनराशि संबंधित बैंक को प्रेषित कर दी गई है तथा बैंक खुलते ही कार्यकर्तियों के खातों में भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाएगा।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र कार्मिकों को समयबद्ध रूप से भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

शेयर करे