October 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

हिरण से टकराई कार, चालक घायल; हिरण की मौत

Dukan Ad
Dukan Ad

हिरण से टकराई कार, चालक घायल; हिरण की मौत

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, वन विभाग ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार की चपेट में आने से हिरण की मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग ने मृत हिरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भेजते हुए मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद निवासी अशफाक अली (48) कार से जा रहे थे। इसी दौरान टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक हिरण सामने आ गया। कार की हिरण से टक्कर हो गई, जिसके बाद कार बिजली के खंभे से भी टकरा गई। हादसे में चालक अशफाक अली के बाएं कंधे में चोट आई। उन्हें 108 एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया।

हादसे में हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। वन विभाग की ओर से कार चालक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

वन विभाग ने वाहन चालकों से जंगल और वन्यजीवों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
फोटो… सांकेतिक

शेयर करे