October 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

नवरात्र पर एसपी ने पूर्णागिरि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Dukan Ad
Dukan Ad

नवरात्र पर एसपी ने पूर्णागिरि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश

चंपावत। नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने सोमवार को टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरि मंदिर, भैरव मंदिर और कालिका मंदिर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

एसपी ने पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता रखने और जरूरत के अनुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

शेयर करे