April 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार

चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही,स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार

चंपावत ।
रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के कुशल नेतृत्व में चम्पावत पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी
SOG व थाना बनबसा पुलिस व SSB टीम की संयुक्त कार्यवाह से 45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार

रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है

इसी क्रम में 10अप्रैल को विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी, थाना बनबसा पुलिस एवं एसएसबी टीम द्वारा सूचना संकलन व कुशल जानकारी करते हुए गड़ीगोठ को जाने वाले रास्ते पर ग्राम पंपापुर थाना बनबसा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK03 TA 2607 (आर्टिका) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन सवार अभियुक्त व उसकी पत्नी के कब्जे से 45 ग्राम अवैध स्मैक तथा 50,700 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूजर कश्यप उर्फ ड्रामा के रूप में हुई, जो वर्तमान में थाना बनबसा का हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में 15 अभियोग पंजीकृत हैं। व उक्त अभियुक्त पूर्व में हत्या के एक मामले में संलिप्त था जिसको मन्या0 से आजीवन की सजा हुई है जो की माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल से जमानत पर बाहर चल रहा था।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में उ.नि. सुरेन्द्र कोरंगा,उ.नि. कमलेश भट्ट,अ.उ.नि.गणेश सिंह,अ.उ.नि.धीरेन्द्र सिंह,हे.का. संजय शर्मा,म.हे.का.सरिता विश्वकर्मा,का.नासिर,का.कुलदीप,SSB टीम,सहायक कमाण्डेंट जे सेनापति मय टीम शामिल रहे ।

शेयर करे