चम्पावत। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना ने चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
प्रदेश सरकार की इस नियुक्ति पर मुकेश ने सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद दिया।
शुभचिंतकों, मित्रों व स्नेहीजनों की फोन, सोशल मीडिया व प्रत्यक्ष बधाइयों के लिए आभार जताते हुए कहा कि मिले विश्वास पर पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से दायित्व निभाएंगे। इससे चाय क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।



More Stories
पॉलिटेक्निक में गुलदार की दहशत के बीच विद्यार्थियों को किया जागरूक
पहली नवरात्र पर मां पूर्णागिरि धाम में उमड़े श्रद्धालु, 25 हजार ने किए दर्शन
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कार्मिक रवाना, आज सचिवालय घेरेंगे