October 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पॉलिटेक्निक में गुलदार की दहशत के बीच विद्यार्थियों को किया जागरूक

Dukan Ad
Dukan Ad

पॉलिटेक्निक में गुलदार की दहशत के बीच विद्यार्थियों को किया जागरूक

सुबह-शाम सतर्क रहने और सुनसान रास्तों पर अकेले न जाने की सलाह

संवाद सहयोगी, लोहाघाट। छमनिया चौड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में गुलदार की दहशत के बीच वन विभाग ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को गुलदार से बचाव के उपाय बताए गए और सतर्कता बरतने की अपील की गई।

प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वन रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतें। सुनसान रास्तों पर अकेले आने-जाने से बचें और आसपास के वातावरण पर नजर रखें।

उन्होंने कहा कि गुलदार दिखाई देने पर घबराएं नहीं और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें। विद्यार्थियों से स्वयं सतर्क रहने के साथ ही परिवार और आसपास के लोगों को भी वन्यजीवों से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

फोटो कैप्शन: राजकीय पॉलिटेक्निक में विद्यार्थियों को जागरूक करते वन रेंजर रमेश चंद्र जोशी।

शेयर करे