टनकपुर में होमगार्ड कर्मी का शव फंदे से लटकता मिला, मौत से परिवार में मातमट
नकपुर (चंपावत)।
होमगार्ड के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। जवान का शव रेलवे बैरक के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सिमलटुकरा बाराकोट निवासी प्रकाश सिंह बोहरा (27) पुत्र नारायण सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, प्रकाश सिंह 8 जनवरी को दिन में ड्यूटी के बाद शाम को बैरक में लौटे थे। देर रात जब एएसआई कैलाश नाथ फ्रेश होने के लिए कमरे में गए, तो उन्होंने देखा कि प्रकाश पंखे के कुंडे से लटके हुए हैं। घटना की सूचना तुरंत अधिकारियों और परिजनों को दी गई।
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुक्रवार सुबह (9 जनवरी) पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार, मृतक प्रकाश सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए हैं। इधर, मौत की खबर से परिवार और गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
टनकपुर में होमगार्ड कर्मी का शव फंदे से लटकता मिला, मौत से परिवार में मातम

More Stories
चम्पावत में लगेगी आधुनिक मौसम निगरानी प्रणाली, किसानों को मिलेगा ग्राम स्तर पर सटीक मौसम पूर्वानुमान
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन