ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संवाददाता बनबसा।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्टों(NBW) का शत प्रतिशत निस्तारण किया जा रहा है।
इसी क्रम में न्यायालय से जारी एन.बी.डब्लू.वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण व ऑपरेशन प्रहार के तहत सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर आज दिनांक 24.04.2026 को जनपद चम्पावत के थाना बनबसा पुलिस टीम के द्वारा कुशल जानकारी हासिल करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर 2 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ़्तार कर
न्यायालय के समक्ष पेश किया किया गया।
पकड़े गए अभियुक्तों का नाम अरुण कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी आर्मी कैम्प फागपुर थाना बनबसा जिला चम्पावत हाल वार्ड नं0-04, टैक्सी स्टैण्ड कोतवाली टनकपुर उम्र-24 वर्ष
दूसरे अभियुक्त का नाम सुरेश राम पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम व पोस्ट चन्दनी थाना बनबसा जिला चम्पावत उम्र-35 वर्ष है।
पुलिस टीम में उ.नि.अरविन्द कुमार,अ.उ.नि. धीरेन्द्र सिंह,हे.का 73 संजय शर्मा,का.16 जगदीश कन्याल
शामिल हैं।
बनबसा पुलिस ने 2 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

More Stories
एनएच-09 पर बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, तीन युवक गंभीर घायल
उरेडा के परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जिला अस्पताल की खुली पोल तो पत्रकारों पर लगाए झूठे आरोप