जोहरान ममदानी की जीत पर अमेरिकी भयंकर नाराज, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को पहना दिया बुर्का, जानें क्यों मचा बवाल.
न्यूयॉर्क ।
गुजराती मुस्लिम डेमोक्रेटिक समाजवादी नेता जोहरान ममदानी ने NYC डेमोक्रेटिक मेयर प्राइमरी में जीत हासिल कर ली है. इसके बाद वह रिपब्लिकन राजनेताओं के निशाने पर आ गए हैं.
Gujarati Muslim Zohran Mamdani: भारतीय मूल के 33 वर्षीय गुजराती मुस्लिम और डेमोक्रेटिक समाजवादी नेता जोहरान ममदानी ने हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी डेमोक्रेटिक मेयर प्राइमरी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अगर वे आम चुनाव भी जीत जाते हैं तो वे न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम और भारतीय-अमेरिकी मेयर होंगे। हालांकि, उनकी जीत किसी को हजम नहीं हो रही है। अमेरिका की धार्मिक और नस्लीय राजनीति एक बार फिर सामने आ गई हैं। MAGA (Make America Great Again) समर्थकों और दूर-दराज के रिपब्लिकन राजनेताओं ने उन्हें निशाना बनाते हुए इस्लामोफोबिक कमेंट और इमेज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहें हैं।
जोहरान ममदानी की जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि वह 100% कम्युनिस्ट पागल है। उनकी जीत को अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बताया है।उन्होंने AOC+3 (प्रगतिशील डेमोक्रेटिक समूह) का भी मजाक उड़ाया और कहा कि चक शूमर जैसे नेता भी अब ममदानी के आगे झुक रहे हैं. इस बीच रिपब्लिकन नेता मार्जोरी टेलर ग्रीन और नैन्सी मेस ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को बुर्के में ढंकी हुई फोटो और ममदानी को 9/11 से जोड़ने वाली पोस्ट शेयर कर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर ने यहां तक लिखा कि 2025 में NYC मुस्लिम जिहादी को चुना जाएगा और 2040 में NYC में शरिया कानून का पालन करने का ऐलान किया जाएगा।

More Stories
बाराकोट: ग्राम सभा पम्दा के उप ग्राम प्रधान मनमोहन टम्टा(49) का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
स्वरोजगार से सम्मान तक: लोहाघाट में महिला सम्मेलन, एक हजार से अधिक महिलाएं सम्मानित
पिस्टल के बट से हमला करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, दो पक्षों ने दी तहरीर