September 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मानसून को देखते हुए टनकपुर पिथौरागढ़ NH-09 पर रात्रिकालीन वाहन संचालन प्रतिबंधित

Dukan Ad
Dukan Ad

मानसून को देखते हुए NH-09 पर रात्रिकालीन वाहन संचालन प्रतिबंधित, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए निर्देश

चंपावत ।

मानसून अवधि-2025 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर 1 जुलाई से अग्रिम आदेशों तक रात्रिकालीन वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी  आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जय वर्धन शर्मा ने बताया कि यह निर्णय संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन, दुर्घटनाओं एवं अन्य आपदाजनित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रतिबंधित मार्ग एवं समयावधियां इस प्रकार हैं

चंपावत से घाट की ओर – रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे तक

बनलेख से टनकपुर की ओर – रात्रि 09:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक

ककराली गेट से चंपावत की ओर – रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक

जारी किए गए निर्देश….. आदेशों का उल्लंघन अक्षम्य होगा। प्रतिबंधित अवधि में किसी भी दुर्घटना या अवैध वाहन संचालन की स्थिति में संबंधित थाना/चौकी प्रभारी पूरी तरह उत्तरदायी होंगे।

2. एम्बुलेंस, अग्निशमन एवं अन्य अत्यावश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

3. यदि किसी अन्य वाहन का प्रतिबंधित अवधि में संचालन आवश्यक हो, तो क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी अथवा पुलिस क्षेत्राधिकारी स्थिति की समीक्षा कर अनुमति देने के लिए अधिकृत होंगे।

अपर जिलाधिकारी  जय वर्शध शर्मा ने  आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं परिवहन एजेंसियों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें, ताकि मानसून काल में जनहानि एवं सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावी रूप से बचा जा सके।

फोटो… 3 दिन पूर्व टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करते डीएम

शेयर करे