उत्तराखंड के फूलदेई त्योहार के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स हैंडल अकाउंट से लोक पर्व की प्रशंसा करते हुए अपने सुंदर विचार लिखे थे और एक खूबसूरत पोस्ट साझा की थी । खूबसूरत पोस्ट ने सबका दिल जीत लिया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उनकी इस पोस्ट को पढ़ने के बाद रिप्लाई में उन्होंने आनंद महिंद्रा को लिखा कि उनके
द्वारा देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और प्रकृति से जुड़े फूलदेई पर्व की भावना को अत्यंत सुंदर शब्दों में अभिव्यक्त किया गया है। यह पर्व हमारी संस्कृति में प्रकृति के प्रति आस्था, सद्भाव और समृद्धि के संदेश का प्रतीक है। वहीं उद्योगपति आनंद महिंद्रा
ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को उनके संदेश के लिए धन्यवाद दिया और लिखा ।
फूलदेई, छम्मा देई…’
‘फूलदेई, छम्मा देई…’
आनंद महिंद्रा ने ‘फूलदेई’ का एक वीडियो शेयर करते हुए ईमानदारी से कबूल किया- मुझे यह स्वीकार करना होगा कि हाल ही तक मैंने ‘फूलदेई’ के बारे में नहीं सुना था, जो कल उत्तराखंड के गांवों में मनाया गया।
What Is Phool Dei: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उत्तराखंड के पारंपरिक वसंत उत्सव ‘फूलदेई’ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस त्योहार की तुलना अमेरिका के ‘हैलोवीन’ से करते हुए कहा कि भारत का यह उत्सव ‘मांगने’ का नहीं, बल्कि ‘देने’ और प्रकृति से जुड़ने का सबसे खूबसूरत संदेश देता है।
भारत त्योहारों का देश है, लेकिन कुछ त्योहार इतने मासूम और खूबसूरत होते हैं कि उनके बारे में जानकर ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उत्तराखंड के पहाड़ों में मनाया जाने वाला वसंत का त्योहार ‘फूलदेई’ भी ऐसा ही है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने जब X पर इस त्योहार का जिक्र किया, तो लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व महसूस करने लगे।
उन्होंने इस त्योहार की तुलना अमेरिका के ‘हैलोवीन’ से करते हुए कहा कि भारत का यह उत्सव ‘मांगने’ का नहीं, बल्कि ‘देने’ और प्रकृति से जुड़ने का सबसे खूबसूरत संदेश देता है।
उन्होंने इस त्योहार की खासियत बताते हुए लिखा- बच्चे पहाड़ियों से ताजे फूल इकट्ठा करते हैं और घर-घर जाकर उन्हें दहलीज पर सजाते हैं। वे घर-परिवार के लिए आशीर्वाद मांगते हुए गाते हैं… ‘फूलदेई, छम्मा देई, देणी द्वार, भर भकार…’ (जिसका अर्थ है घर में सुख-समृद्धि आए)। इसके बदले में उन्हें मिठाइयां मिलती हैं ।


More Stories
चंपावत में गोल्ज्यू महोत्सव की तिथियों में बदलाव, अब 7 से 16 मई तक होगा आयोजन
औषधि निरीक्षक ने एक मेडिकल स्टोर का क्रय विक्रय रोका, विभिन्न मेडिकल स्टोर से दवा के 5 सैंपल लिए
भमार के पास अल्टो कार खाई में गिरी, युवक गंभीर पुलिस ने किया रेस्क्यू