November 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गुलदार ने गौशाला का दरवाजा तोड़कर बैल को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Dukan Ad

अमौली गांव में सुबह तड़के हुई घटना, वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग

संवाद सहयोगी, जागरण, लोहाघाट। देवीधुरा वन क्षेत्र के मुलाकोट बीट अंतर्गत अमौली गांव में गुलदार ने गौशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर बंधे तीन वर्षीय बैल को मार डाला। घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गुलदार ने गांव निवासी नंद किशोर की गौशाला को निशाना बनाया। गुलदार दरवाजा तोड़कर गौशाला के अंदर घुस गया और वहां बंधे तीन वर्षीय बैल पर हमला कर उसे मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। वन बीट अधिकारी दीपा की ओर से मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार गुलदार की सक्रियता पर चिंता जताते हुए वन विभाग से गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

शेयर करे