राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
सहयोगी, जागरण, लोहाघाट। राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार पिथौरागढ़ से लोहाघाट पहुंचे दिनेश आर्य का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया और विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र गड़कोटी, एलएम कुंवर, चंद्रशेखर बगौली और पूर्व जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ गोविंद बोहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
गुलदार के हमले में किशोर की मौत, शोकाकुल परिवार को वन विभाग ने दी 10 लाख की सहायता
गुलदार ने घर के पास से खींचकर 13 वर्षीय किशोर को मार डाला
14.25 करोड़ के मीडिया सेंटर के भूमि पूजन में पत्रकारों से अधिक दिखे जनप्रतिनिधि