August 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गिरीश बिष्ट

चंपावत। थाना ठुलीगाड़ थाना भैरव मंदिर माँ पूर्णागिरि मेला माँ पूर्णागिरी मुख्य मेला क्षेत्र...
  चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत से 22 किलोमीटर दूर स्वांला के पास...
चंपावत। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शारदा बैराज बनबसा द्वारा रेगुलर चेकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों...

You may have missed

, लोहाघाट। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर ऋषेश्वर महादेव मंदिर से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली। पुरोहित प्रकाश पुनेठा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कथा व्यास आचार्य बृजराज पार्थ सारथी ने प्रवचन करते हुए नारद-भक्ति संवाद, ज्ञान-वैराग्य की कथा के साथ श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण के महत्व और इसके नियमों की जानकारी दी। मुख्य यजमान लक्ष्मण सिंह पुजारी और चंद्रशेखर बगौली रहे। संयोजक नाथूराम राय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष बगौली, प्रहलाद सिंह, पूरन सिंह फर्त्याल, भुवन बिष्ट, बृजेश महरा, दरवान सिंह रजवार, सुरेंद्र सिंह ढेक, कैलाश बगौली, गोविंद सिंह बोहरा, महेश सुतेड़ी, भैरव राय, प्रकाश राय, नरेश राय, कुलदीप राय, हरीश कापड़ी, निर्मल पुनेठा, कैलाश मेहता और गिरीश कुमार मौजूद रहे।