October 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

नेपाल के कसीनो से 64500 रुपए जीते लेकिन बॉर्डर में पुलिस ने दबोचा

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत।

रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शारदा बैराज बनबसा द्वारा रेगुलर चेकिंग के दौरान
02 व्यक्तियों को पुलिस चौकी शारदा बैराज बनबसा के पास रोक कर चेक किया गया ।
पहले व्यक्ति रूपेश कुमार जिंदल पुत्र अशोक कुमार जिंदल निवासी बाजपुर गांव बाजपुर जिला उधम सिंह नगर के कब्जे से 500 के 55 नोट कुल 27500/- रुपए।
दूसरे व्यक्ति विपिन कुमार पुत्र हंसराज पोस्ट ऑफिस आदर्श नगर थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 49 वर्ष के कब्जे से 500 के 74 नोट कुल 37000/-भारतीय रुपए बरामद हुए। कुल- 64500/-रुपए बरामद किए।
पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वह नेपाल में कसीनो से यह पैसा जीत कर लाए हैं । और पहले भी कहीं बार कसीनो जा चुके हैं। बरामदा धनराशि के कोई भी जायज दस्तावेज नहीं दिखाने पर दोनों व्यक्तियों से बरामदा रूपयो को पी  जप्त कर सीजर रिपोर्ट तैयार की गई व बरामद धनराशि को भारत- नेपाल सीमा बनबसा स्थित कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। उप निरीक्षक प्रभारी चौकी शारदा बैराज ललित पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर तथा स्थानीय लोगों की शिकायत पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।

 

शेयर करे

You may have missed