चंपावत। मंच तामली क्षेत्र में आज शनिवार को आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है एक आवासीय भवन की की छत उड़ गई ।
तेज आंधी तूफान से विनोद सिंह पुत्र पान सिंह की घर की छत उड़ उड़ गई। किसी तरह लोगों ने घर से निकलकर अपनी जान बचाई। घर में रखा सामान भी हवा में उड़ गया।
सीमांत मंच तामली की रोड भी बंद कई घंटे तक पेड़ गिरने से बाधित रही। सड़क में कई स्थानों में पेड़ गिर गए। जिससे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण विनोद गोस्वामी ने कहा कि जिला प्रशासन का आपदा तंत्र फेल है इतनी लंबी सड़क में एक स्थान पर भी जेसीबी की तैनाती नहीं की गई ग्रामीणों ने स्वयं पेड़ों को काटकर सड़क खोली।
ग्रामीण राहुल महर,विजय नाथ, सूरज महर,सुनील महर और वाहन चालक महेंद्र सिंह, दशरथ सिंह, पुष्कर सिंह आदि लोगों ने विभिन्न स्थानों पर गिरे पेड़ों को काटकर सड़क खोली।
तामली थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत और उनकी टीम ने सड़क बंद होने और आंधी तूफान से हुए नुकसान की जानकारी जिला प्रशासन को दी।



More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत