विधवा के साथ दुष्कर्म, हुई गर्भवती। देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक के एक गांव में विधवा के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर पुलिस ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म के का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
शनिवार को लोहाघाट थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बाराकोट के एक गांव में विधवा भाई ने तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उनकी बहिन दिव्यांग है और दो साल पहले वह विधवा हो गई थी। अब जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती हुई है। विधवा के भाई ने देवर के खिलाफ नामजद तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने विधवा के देवर आरोपी त्रिभुवन जोशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सुष्मिता राणा कर रही है।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता