चंपावत।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई की चंपावत नगर केेे व्यापार संघ के चुनाव के संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बोहरा जी के संचालन में होटल शिवा रेसिडेंसी में एक बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि दिनांक 1 जून 2024 को चंपावत व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनाव हेतु 3:00 बजे से 5:00 तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 2 जून 2024 को नामांकन पत्र जमा करने की तिथि रखी गई है। 3 जून 2024 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 5 जून 2024 को नामांकन पत्रों की वापसी हो सकती है। जिसका समय सायं 3:00 बजे से 5:00 तक रखा गया है। दिनांक 9 जून 2024 को 8:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक मतदान होगा। 4:00 बजे से मत गणना कर उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। उपरोक्त सभी कार्यक्रम होटल शिव रेसिडेंसी चंपावत में होंगे। आज की बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक श्री शंकर दत्त पांडे, मुख्य चुनाव अधिकारी श्री दीवान सिंह बोहरा जी, चुनाव अधिकारी श्री बसंत सिंह तड़ागी , जिला अध्यक्ष सतीश जोशी एवं जिला महामंत्री कमलेश राय आदि लोग उपस्थित रहे

More Stories
गड़कोट के भेंट घाट में निःशुल्क पुस्तकालय का शुभारंभ युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की पहल
अस्पताल में रील अस्पताल में रील बनाने पर पुलिस सख्त, युवक का चालान
नेपाल बॉर्डर के पास पांच हजार का इनामी गैंगस्टर स्मैक के साथ गिरफ्तार