चम्पावत। जीवन अनमोल अस्पताल और उदयन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक जोशी के पिता का देहांत हो गया। 72 वर्षीय मोहन चंद्र जोशी पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने इलाज के दौरान दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। 31 मई को चम्पावत के ताड़केश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके इकलौते बेटे दीपक जोशी ने चिता को मुखागि दी। निधन पर व्यापारिक, सामाजिक सहित विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, भाजपा नेता शंकर दत्त पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुधीर साह, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, भाजपा नेता श्याम नारायण पांडेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, सज्जन वर्मा, उमेश खर्कवाल, हरीश खर्कवाल, कौशल साह, जगदीश जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, बिपिन पांडेय, मंदीप ठेक, प्रधानाचार्या रजिता राजनीश नायर आदि ने शोक जताया है।
जीवन अनमोल, उदयन स्कूल के निदेशक दीपक जोशी के पिता का हुआ निधन

More Stories
लोहाघाट उप जिला अस्पताल बना सियासत का अखाड़ा, डॉक्टरों की तैनाती स्थानांतरण रोकने श्रेय लेने को लेकर बयान बाजी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली