September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

स्वाला के पास मुर्गियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत एक घायल

Dukan Ad
Dukan Ad

 

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत से 22 किलोमीटर दूर स्वांला के पास मुर्गियों को ले जा रहा वाहन आज रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप एनएच से नीचे लुढ़क करीब 150 मीटर दूर धौन रोड-बड़ोली में जा पहुंची। जिला सूचनाधिकारी गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। जख्मी व्यक्ति को चंपावत जिला अस्पताल लाया जा रहा है। अभी मृतक और घायल व्यक्ति का नाम-पता नहीं चल सका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रविवार को बनबसा में होने वाले कार्यक्रम के लिए चंपावत से जा बनबसा की तरफ जा रहे थे।  डीएम नवनीत पांडे और एसपी अजय गणपति ने दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर जाकर ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को खाई से एनएच तक पहुंचवाया। जबकि शव को निकाले जाने की कवायद की जा रही है। जीप में कितने लोग सवार थे, हादसा कब हुआ और कैसे हुआ? अभी इसकी जानकारी नहीं लग पाई  है। चंपावत कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।

 

शेयर करे