June 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

मां पूर्णागिरि मार्ग में उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की जीप दुर्घटनाग्रस्त 6 यात्री घायल

श्रद्धालुओं की जीप दुर्घटना उप्र के 6 श्रद्धालु जख्मी
टनकपुर-भैरव मंदिर (पूर्णागिरि धाम) सड़क पर बूम के पास हुई जीप दुर्घटना
5 यात्रियों को टनकपुर में इलाज के बाद छुट्टी, 1 महिला श्रद्धालु को
हायर सेंटर रेफर किया
एक्सल टूटने से हादसा होने का अनुमान

चंपावत/टनकपुर/पूर्णागिरि । मां पूर्णागिरि धाम मार्ग पर श्रद्धालुओं
को टनकपुर ले जा रही एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 6
तीर्थयात्री चोटिल हो गए। जख्मी श्रद्धालुओं को तुरंत टनकपुर के उप जिला
अस्पताल ले जाया गया। एक घायल महिला तीर्थयात्री को हायर सेंटर रेफर किया गया। जीप में 10 तीर्थ यात्री सवार थे। हादसे की वजह अभी पता नहीं चल सकी
है, लेकिन जीप का एक्सल टूटने को हादसे का कारण बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक टनकपुर-भैरव मंदिर (पूर्णागिरि धाम) सड़क पर बूम के
पास जीप संख्या (यूके05 टीए 0621) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जीप हादसे से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। घायल तीर्थ यात्रियों को
टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जीप में सवार प्रताप सिंह (35)
पुत्र चेत राम उनकी पत्नी कुसूमलता (34) निवासी ग्राम मनु नागर बहेड़ी
जिला बरेली, सुशीला देवी (60) पत्नी करन सिंह, कांति (35) पत्नी राम
बहादुर, रामनाथ (70) पुत्र राम प्रसाद तीनों निवासी नवाबगंज बरेली और
मुन्नी देवी 45 पत्नी अवधेश निवासी बेनीपुर सीतापुर घायल हो गए। डॉ.
जितेंद्र जोशी ने बताया कि महिला श्रद्धालु कुसुमलता की कूल्हे की हड्डी
फैक्चर होने से इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि शेष पांच
श्रद्धालुओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

शेयर करे

You may have missed