जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक
चंपावत। शक्तिपुरबुंगा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता उदय राज जोशी का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
उदय राज जोशी, चंपावत दुग्ध संघ सहकारी संघ लिमिटेड की अध्यक्ष पार्वती जोशी के ससुर भी थे। सोमवार को स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र रमेश जोशी और कृष्णानंद जोशी ने चिता को मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस ब्रजवाल, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, मंदीप ढेक समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल