November 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गोरल चौड़ मैदान में 100 से अधिक युवाओं को मिलेगा अग्निवीर भर्ती का प्रशिक्षण, जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Dukan Ad
Dukan Ad

गोरल चौड़ मैदान में 100 से अधिक युवाओं को मिलेगा अग्निवीर भर्ती का प्रशिक्षण, जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

चम्पावत, 1 नवंबर। गोरल चौड़ मैदान में यूथ फाउंडेशन की ओर से 100 से अधिक युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। रविवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मैदान का निरीक्षण कर प्रशिक्षण के संचालन और युवाओं के अभ्यास के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने युवाओं के नियमित अभ्यास, प्रशिक्षण संचालन और आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका परिषद चम्पावत के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी को प्रशिक्षण के लिए जरूरी सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण मिल सके।

यूथ फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं को अग्निवीर भर्ती की शारीरिक और लिखित परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। इससे जनपद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर नियमित अभ्यास करने और अपनी शारीरिक दक्षता बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल की ओर से स्थापित यूथ फाउंडेशन सैन्य सेवाओं में भर्ती के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने का कार्य करता है। संस्था का उद्देश्य युवाओं को सेना में भर्ती के लिए तैयार करने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नियमित अभ्यास की भावना विकसित करना है।

गोरल चौड़ मैदान में प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू होने से जनपद के सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को तैयारी में काफी मदद मिलेगी।

शेयर करे