पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, झांकी में उमड़े क्षेत्रवासी
खेतीखान (चम्पावत)। खेतीखान में रविवार को 27वें दीप महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया।
महोत्सव के शुभारंभ पर निकाली गई आकर्षक झांकी ने लोगों का ध्यान खींचा। झांकी प्रांगण से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।



इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय फर्त्याल और महासचिव यशपाल मनराल सहित पूरी आयोजन टीम मौजूद रही। समिति के उपाध्यक्ष नीरज बोहरा, विवेक पुजारी, बबलू देव, अशोक राज माहरा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बोहरा, सह कोषाध्यक्ष महेश जोशी, खेल संयोजक आलोक वर्मा, व्यवस्थापक संदीप कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, सचिव निशांत खर्कवाल, दीपक देउपा, संचालक रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट और मीडिया संयोजक पवन देउपा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
गोरल चौड़ मैदान में 100 से अधिक युवाओं को मिलेगा अग्निवीर भर्ती का प्रशिक्षण, जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सीमावर्ती गांव मंडुवा में महिलाओं को सिखाया जाएगा डिटर्जेंट पाउडर बनाने का हुनर
दीपावली तक चलेगा रेडक्रॉस का स्वच्छता अभियान, पार्क में किया श्रमदान