September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट

लोहाघाट। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को लोहाघाट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। मीना मार्केट, हथरंगिया और पिथौरागढ़ रोड क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के चार नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने जनरल स्टोर और आइसक्रीम प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। दलिया, मैकरोनी, बिस्कुट और तेल के नमूने लिए गए। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक आइसक्रीम प्रतिष्ठान में एक्सपायर्ड फूड कलर और फ्लेवर मिलने पर इन्हें तथा मौके पर तैयार चार बकेट आइसक्रीम को नष्ट कराया गया। विक्रेता को नोटिस जारी कर चार दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों को FSSAI लाइसेंस बनवाने और प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने तथा एक्सपायर्ड सामग्री के विक्रय से बचने के निर्देश दिए। टीम में सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।

शेयर करे