October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चल्थी के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

Dukan Ad
Dukan Ad

चल्थी के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

सड़क पर मलबा और संकरा मार्ग बना हादसे की वजह, दोनों वाहनों को भारी नुकसान

चल्थी (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के समीप दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि कारों में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, आदि कैलाश भ्रमण के बाद हरियाणा नंबर की किया कार (एचआर 30 06612) यात्रियों को लेकर टनकपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से चंपावत की ओर आ रही क्रेटा कार (यूके 04 एके 8538) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि एक वाहन चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर सड़क पर मलबा पड़ा होने के साथ ही मार्ग संकरा होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी।

चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत ने बताया कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी समझौता हो गया है।

शेयर करे