October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला

Dukan Ad
Dukan Ad

जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला

बेटे और ग्रामीणों के साथ गई थी जंगल, हाथी के हमले से मची अफरातफरी; मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

चंपावत/खटीमा। जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गई 55 वर्षीय महिला को हाथी ने हमला कर कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, श्रीपुर बिछुआ, खटीमा निवासी देवकी देवी (55) पत्नी जवाहर सिंह शुक्रवार को अपने 20 वर्षीय बेटे और अन्य ग्रामीणों के साथ हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज के सोनापानी जुबलीगंज बीट के कंपार्टमेंट संख्या दो में चारा लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक सामने आए हाथी ने लोगों पर हमला कर दिया। हाथी को आक्रामक देख साथ गए ग्रामीण और परिजन जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन देवकी देवी उसकी चपेट में आ गईं। हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना चकरपुर पुलिस चौकी को दी गई। इसके बाद शारदा रेंज की एसडीओ शालिनी जोशी, वन क्षेत्राधिकारी मेधा सिंह समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
फोटो परिचय… काल्पनिक फोटो

शेयर करे