October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चम्पावत के चुनाव में अध्यक्ष पद पर होगा मुकाबला, आठ पदों के लिए 20 सदस्य करेंगे मतदान

Dukan Ad
Dukan Ad

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चम्पावत के चुनाव में अध्यक्ष पद पर होगा मुकाबला, आठ पदों के लिए 20 सदस्य करेंगे मतदान

लक्ष्मण सिंह पाटनी और सत्य प्रकाश रावत ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू

चम्पावत। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चम्पावत की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 28 और 29 अक्टूबर को मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह पाटनी और सत्य प्रकाश रावत ने अपनी दावेदारी पेश की है।

मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उपाध्यक्ष पद के लिए सौरभ शाह, सचिव पद पर नीरज वर्मा, सह सचिव पद पर हेमंत वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप वर्मा तथा ऑडिटर पद पर तनुजा वर्मा ने नामांकन किया है। वहीं सदस्य पद के लिए सुनील गड़कोटी और सनी वर्मा ने दावेदारी पेश की है।

एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए कुल 20 सदस्य मतदान करेंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

शेयर करे