October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Dukan Ad
Dukan Ad

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का किया आह्वान

लोहाघाट। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय लोहाघाट में जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष फर्त्याल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराएं। साथ ही भाजपा सरकार की बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, विकास विरोधी और महिला विरोधी नीतियों को जनता के बीच उठाएं तथा कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जुटाएं।

बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यक्रम का संचालन नाथ सिंह बोहरा ने किया।

इस दौरान दीपक चन्द्र, महेश गहतोड़ी, विनोद सिंह, आशीष बिष्ट, लोकेश पांडेय, गोपाल कनौजिया, सरदार देव, अशोक सिंह, जीवन सिंह, सचिन सिंह माहरा, जावेद यारखां, प्रदीप सिंह फर्त्याल, पवन ढेक, हरीश राय, केदार सिंह माहरा, हसमत हुसैन, सुशीला बोहरा, सुमन माहरा, विमला माहरा और पुष्पा बोहरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करे