September 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद

Dukan Ad
Dukan Ad

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंपावत पुलिस ने रीठा साहिब क्षेत्र में एक व्यक्ति को 1.139 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को क्षेत्राधिकारी चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी/एएनटीएफ और थाना रीठा साहिब पुलिस टीम मेला चौक पुलिस चेक पोस्ट के सामने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 1.139 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान मदन राम (42), पुत्र स्व. हरराम, निवासी ग्राम अमजढ़, थाना खनस्यू, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह चरस मोहन सिंह पुत्र गंगा सिंह, निवासी सलक, थाना खनस्यू, नैनीताल से लेकर आया था। उसके अनुसार चरस अलग-अलग स्थानों से एकत्र की गई थी।

इस मामले में थाना रीठा साहिब में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रीठा साहिब उपनिरीक्षक भुवन चंद्र आर्य, एएनटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, राजेश राणा, धर्मेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल राजकुमार, ललित चौधरी और उमेश राज शामिल रहे।

शेयर करे