June 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

रेलवे की भूमि पर बनी दुकानों की नीलामी को लेकर आक्रोश व्यापारियों ने बनबसा बाजार बंद किया

बनबसा में दुकानों की नीलामी के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद
-रेलवे की भूमि पर बनी हैं पांच दुकानें, 10 को पीलीभीत में होनी है नीलामी

-आज भी बाजार बंद रखने का निर्णय
बनबसा : रेलवे की भूमि पर बनी पांच दुकानों की रेलवे की ओर से नीलामी किए जाने के विरोध में स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश पैदा हो गया है। शनिवार को व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए रेलवे प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों ने रविवार को भी बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी ने बताया कि 10 मई को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल डीआरएम वीना सिन्हा से मिला था और नीलामी प्रतिक्रिया को रुकवाने का आग्रह किया था। व्यापारियों ने रेलवे के मानक के अनुसार बढ़ा हुआ किराया देने पर सहमति जताई थी, लेकिन अधिकारियों ने रेलवे बोर्ड के निर्णय को रोकने से मना कर दिया। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि नीलामी में दो दुकानें उनकी तथा तीन पड़ोसी की हैं। रेलवे ने पीलीभीत में दस जून को दुकानों की नीलामी रखी है, लेकिन इसकी सूचना दुकानदारों को नहीं दी गई। व्यपार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने बताया कि व्यापार मंडल दुकानों की नीलामी का विरोध करता है। जिसके तहत व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद रखा तथा रविवार को भी दुकानें नहीं खोलने का निर्णय लिया है। महामंत्री अभिषेक गोयल ने भी रेलवे से नीलामी रोकने की मांग की है।

शेयर करे

You may have missed