June 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन नगेंद्र जोशी को मुख्य संयोजक नियुक्त 17 एवं 18 जून को होगा अधिवेशन

17 एवं 18 जून 2025 को आयोजित होगा चम्पावत में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन नगेंद्र जोशी को मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया।

चम्पावत। 17 एवं 18 जून 2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत में आयोजित होने वाले द्विवार्षिक अधिवेशन के लिए संगठन के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा नगेंद्र जोशी को मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन की चंपावत इकाई के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी के नेतृत्व में सभी मिनिस्ट्रियल कार्मिक अधिवेशन की तैयारी में जुट गए हैं। शुक्रवार 6 जून 2025 को अधिवेशन के सफल संचालन हेतु 13 जिलों के अलग-अलग प्रभारी के साथ-साथ अनेक समितियों का भी गठन किया गया है। जिसमें जनपद अल्मोड़ा आशुतोष पाल, प्रवीण बिष्ट, बागेश्वर शोवन सिंह बोहरा, संदीप सिंह मेहता, चंपावत शुभम जोशी, गौरव गोस्वामी, नैनीताल लोचन कुमार त्रिपाठी, शिवेंद्र चौधरी, पिथौरागढ़ गौरव जुकारिया, नवल कालाकोटी, उधम सिंह नगर प्रभाकर दीक्षित, अमर कुमार, चमोली वीरेंद्र सिंह पंवार, नितिन कुमार, देहरादून महेंद्र नाथ, भानु प्रकाश सती, हरिद्वार सूरज बिष्ट, इंद्रजीत लामियान, रुद्रप्रयाग लोकेश जोशी, निखिल गड़कोटी, पौड़ी मुकेश जोशी, हेमंत कुमार, टिहरी हैदर अली, सार्थक सक्सेना,उत्तरकाशी दीपक कुमार, मनोहर लाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है इसके अलावा गणेश दत्त जोशी को स्थल संयोजक एवं गौरव जुकरिया को सह स्थल संयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सलाहकार समिति, मंच सज्जा समिति, स्वागत समिति, आवास समिति, जलपान एवं भोजन समिति, आमंत्रण समिति, आय व्य्य समिति, यातायात एवं पार्किंग समिति, मंच संचालन समिति, अनुशासन समिति, महिला समन्वय समिति का गठन भी किया गया है । अध्यक्ष नगेंद्र जोशी द्वारा बताया गया की प्रथम बार जनपद में आयोजित हो रहे अधिवेशन के लिए सभी कार्मिक अत्यधिक उत्सुक हैं । उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु सहयोग की अपील की है। अधिवेशन में प्रदेश के लगभग 2500 से अधिक सदस्यों के प्रतिभाग करने का अनुमान है। प्रतिभागियों की आवासीय व्यवस्था मां पूर्णागिरि कॉलेज आफ एजुकेशन चंपावत में की गई है।

शेयर करे

You may have missed