June 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

शांतिकुंज हरिद्वार से प्रारंभ हुई ज्योति कलश रथ यात्रा का चंपावत पहुंचने पर हुआ स्वागत

चंपावत।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से प्रारंभ हुई ज्योति कलश रथ यात्रा शनिवार को चंपावत जिला मुख्यालय पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्वलित अखंड दीपक के 100 वर्ष के उपलक्ष में यह रथ यात्रा निकाली गई है। साथ ही अगले साल गायत्री परिवार की संरक्षिका माता भगवती देवी का जन्म शताब्दी वर्ष
भी है।
चंपावत मुख्यालय बाजार पहुंचने पर रथ यात्रा का प्राथमिक शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पांडे अनिल जोशी आदि लोगों ने स्वागत किया। कलश यात्रा में यात्रा के प्रदेश संयोजक दिनेश चंद्र मैखुरी, राजाराम,गंभीर सिंह, रणजीत सिंह आदि शामिल रहे ।
….

हरिद्वार शांतिकुंज के तत्वावधान में आयोजित ज्योति कलश रथयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रचारपत्रों से नशा मुक्ति का भी सन्देश दिया। रथयात्रा के संचालक दिनेश चन्द्र मैखुरी व गंभीर चमोली ने बताया कि शराबी व्यक्ति को न अपराध करने में कोई झिझक होती है और न ही नैतिक कार्यों में कोई रुचि। जिससे उनमें अव्यवस्था, अशांति और कलहपूर्ण परिस्थितियाँ बनीं रहती हैं। जिन्हें दूर कर पाना लगभग असंभव ही है। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन चन्द्र पाण्डेय व नशा हटाओ संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने बताया कि रथयात्रा का *उद्देश्य- ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’* एवं *’वसुधैव कुटुम्बकम्* की उदारमयी भावना तथा *समाज का विकास* करना है। साथ ही समाज में प्रचलित *बुरे व्यसनों और कुप्रथाओं का अंत कर समाज को आध्यात्मिक और नैतिक विकास के प्रति प्रेरित करना* है। इसलिए हमें व्यसन रूपी अज्ञानता और अंधकार से दूर रहने के लिए गायत्री परिवार से जुड़ना चाहिए। क्योंकि- *गायत्री का अर्थ ही – ‘हमें अंधकार रूपी संकटों से दूर कर हमारे प्राणों की रक्षा कर जीवन की सुरक्षा करना है।’* इस अवसर पर दीपा पांडेय, कंचन पांडेय, अभिषेक पांडेय व अतुल पांडेय आदि ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

शेयर करे

You may have missed